संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा में 36वे प्रांतीय खेलकूद समारोह का उद्घाटन 1 अगस्त शुक्रवार को हुआ। इस उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मलखान सिंह जी खेलकूद संयोजक( विद्या भारती उत्तर क्षेत्र), वशिष्ठ अतिथि के रूप में डी डी सी बिलावर श्री विक्रम सिंह जी, श्रीमान समीर सप्रू जी कार्यालय प्रमुख भारतीय शिक्षा समिति जम्मू कश्मीर, श्री रमेश सिंह जसरोटिया जी सह मंत्री भारतीय शिक्षा समिति जम्मू कश्मीर ,श्री कुलदीप राज जी प्रांत खेलकूद संयोजक , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री चंद्र भूषण गुप्ता जी , कोषाध्यक्ष सीडी शास्त्री जी,विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सविता शर्मा जी एवं 14 विद्यालयों से छात्र भैया बहन एवं निर्णायक उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर दीप ज्योति के साथ वंदना की गई ।इसके पश्चात 36वां प्रांतीय खेलकूद समारोह भाग 1 के उद्घाटन की घोषणा की गई।
इसके पश्चात श्री समीर सप्रू जी द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि जी का परिचय करवाया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि जी ने सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए इसके पश्चात उद्घाटन मंत्र तथा शपथ ग्रहण करवाई गई तत्पश्चात भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक स्वागतम गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात एकल गीत प्रस्तुति हुई।
इसके बाद प्रांत खेलकूद संयोजक श्री कुलदीप राज जी ने सभी खिलाड़ियों को खेलकूद के नियम समझाए । अंत में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया
कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम द्वारा हुआ।