स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अंग्रेज सिंह जी विद्यालय सचिव उपस्थित रहे, साथ ही उप प्रधानाचार्या दीदी शक्ति, आचार्य और विद्यार्थी शामिल हुए। समारोह की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर हुई। इसके बाद, विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर विचार प्रस्तुत किए और उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अंग्रेज सिंह जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने भारतीय संस्कृति और दर्शन को विश्वभर में प्रसारित किया। उप प्रधानाचार्य दीदी शक्ति ने भी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।🙏💐